फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सहकारी चीनी मिलों के संचालन की निगरानी करेंगे डीएम

सहकारी चीनी मिलों के संचालन की निगरानी करेंगे डीएम

Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिलों के संचालन की निगरानी करेंगे डीएम
सहकारी चीनी मिलों के संचालन की निगरानी करेंगे डीएम
विज्ञापन

बागपत। यूपी की सहकारी चीनी मिलों के संचालन को दुरुस्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रमुख सचिव गन्ना संजय आर भूसरेड्डी ने प्रदेश के सभी डीएम, डीसीओ और मिलों के प्रबंधकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हालात की जानकारी ली। साथ ही नए पेराई सत्र में मिलों के संचालन की निगरानी की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को सौंपी है।
सहकारी चीनी मिलों में व्यवस्था सुधार की प्रक्रिया चल रही है। नए पेराई सत्र से पहले ही मिलों की स्थिति और संचालन पर प्रमुख सचिव गन्ना संजय आर भूसरेड्डी ने शुक्रवार को दो घंटे तक जिलों के डीएम, डीसीओ और सहकारी चीनी मिलों के प्रबंधकों से बातचीत की। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर सीडीओ पीसी जायसवाल, डीसीओ संजय सिसौदिया और रमाला मिल के प्रबंधक विनोद अग्रवाल शामिल हुए। डीसीओ ने बताया कि मिलों के संचालन, ट्रांसपोर्ट और लेबर भर्ती समेत अन्य मुद्दों पर सबने अपना-अपना पक्ष रखा। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि नए पेराई सत्र में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों की निगरानी में चीनी मिलों का संचालन शुरू होगा। डीएम मिल संचालन की संबंधित चीनी मिल के जीएम से जानकारी लेंगे और खुद भी समय-समय पर भ्रमण कर मिलों का संचालन कराएंगे।
विज्ञापन

रमाला मिल विस्तारीकरण की जानकारी ली
बागपत। प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण की जानकारी ली। विस्तारीकरण का कार्य जल्द ही पूरा हो जाने की संभावना है। नए पेराई सत्र में रमाला क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed