फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रमाला मिल में खराबी, 15 जून तक खिंचेगा पेराई सत्र

रमाला मिल में खराबी, 15 जून तक खिंचेगा पेराई सत्र

Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
रमाला मिल में खराबी, 15 जून तक खिंचेगा पेराई सत्र
रमाला मिल में खराबी, 15 जून तक खिंचेगा पेराई सत्र
विज्ञापन


बागपत। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल में शुक्रवार दोपहर तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते केवल एक हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी। मिल में आए दिन तकनीकी खराबी के चलते पेराई सत्र लंबा खिंचने के आसार बढ़ गए हैं। पिछले तीन दिन में करीब 30 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। शुक्रवार को दोपहर में मिल तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। किसानों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। पारा 41 डिग्री पर है। इस कारण चीनी परता गिरकर सिर्फ 5.50 प्रतिशत रह गया है।
बता दें कि रमाला मिल में तकनीकी खराबी किसानों और मिल प्रबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। बृहस्पतिवार को आठ हजार कुंतल और बुधवार को सिर्फ 20 हजार कुंतल गन्ने की पेराई ही हो सकी थी। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया शुक्रवार रात चीनी मिल के दोबारा से चलने की संभावना है। क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं कर पाने के कारण पेराई सत्र पिछड़ रहा है। चीनी मिल के 15 जून तक चलने की संभावना है। अगर खराबी बढ़ी तो जून के आखिर तक चीनी मिल पेराई करेगी। उधर, किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसमें गन्ने की छिलाई करना आसान नहीं है।
विज्ञापन

----
पारा चढ़ते ही लुढ़क गया चीनी परता
बागपत। मौसम का मिजाज गर्म होते ही चीनी परता लुढ़क गया है। रमाला चीनी मिल का शुक्रवार का चीनी परता सिर्फ 5.50 प्रतिशत रहा जबकि औसत परता नौ प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। मलकपुर चीनी मिल का परता इस पेराई सत्र में 11.10 प्रतिशत तक रहा है। ऐसे में अगर पेराई सत्र जून के आखिरी तक गया तो परता पांच से नीचे तक लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अब तक 223 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने 129.78 लाख क्विंटल, बागपत चीनी मिल ने 47.28 और रमाला चीनी मिल ने अब तक करीब 46.80 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है। बागपत की तीनों चीनी मिलें 223.86 लाख कुंतल गन्ने की खरीद कर चुकी है। मलकपुर और बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है।
-------------------
वेस्ट की 14 चीनी मिलों को गन्ना सप्लाई
बागपत। जिले के किसान वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं। बागपत, रमाला, मलकपुर, किनौनी, भैसाना, ऊन, दौराला, सिंभावली, मोदीनगर, ब्रजनाथपुर, नंगला मल, खतौली, गांगनौली और तितावी चीनी को गन्ने की आपूर्ति की जाती है। पिछले पेराई सत्र के सापेक्ष इस बार किसानों ने अधिक गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों को की है। डीसीओ संजय सिसौदिया का कहना है कि रमाला मिल का पेराई सत्र चल रहा है, इसके समाप्त होने पर गन्ना सप्लाई का पूरा रिकॉर्ड तैयार कराया जाएगा।

-------------------
दस लाख शीरा, 23 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन
बागपत। चालू पेराई सत्र में चीनी मिलें अभी तक करीब 10 लाख क्विंटल शीरे का उत्पादन कर चुकी है। इसके अलावा अभी तक करीब 23.43 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन भी हुआ है। सबसे अधिक क्षमता की मलकपुर चीनी मिल ने 14.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed