{"_id":"5cfab882bdec22071506a009","slug":"155993510014-baraut-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म हवाओं से जन-जीवन हुआ बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म हवाओं से जन-जीवन हुआ बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बड़ौत। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी गर्मी चैन छीन रही है। ऊपर से अंधाधुंध विद्युत कटौती से लोग बिलबिला उठे।
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग अजीज आ चुके हैं। दिन निकलते ही सूरज आग उगल रहा है। दोपहर तक गर्म हवाएं जीना मुश्किल कर रही हैं। शुक्रवार दोपहर भी गर्मी के चलते सड़कों पर बहुत कम लोग नजर आए। इसके अलावा गांधी रोड, नेहरू रोड, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली बस स्टैंड, बिनौली रोड पर दोपहर के समय लोगों की संख्या कम रही। गर्मी के चलते लोग बुखार और उल्टी की चपेट मेें भी आ रहे हैं। बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। युवतियां ही नहीं युवक भी अंगोछे में मुंह लपेट कर चल रहे हैं। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और लू से बचने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिक गर्मी से लोगों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ रही है।