फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने अपने कार्यकाल मेें 250 से अधिक बड़े उद्योगों का निर्माण कराया। उन्हेें कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा देकर दिशा बदली। देश को दुनिया में शिखर पर पहुंचाया। किसान, मजदूर व हर वर्ग के लोग उनकी आत्मा वास करती थी। घनश्याम शर्मा ने उनके पद चिह्न पर चलने का आह्वान किया। अंत में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें सत्यपाल पथौलिया, दीपक शर्मा रामा होटल वाले, सुरेंद्र तोमर, अमित दीक्षित, रवि प्रकाश, तेजवीर सिंह, निशांत, महेश पंवार, जाकिर, सहेंद्र पाल, सचिन शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, रमेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, जसवीर, योगेश सोती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed