{"_id":"5ce45840bdec22070264bdca","slug":"155846872413-baghpat-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर पहुंचे पर्यवेक्षक, जुटाई जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर पहुंचे पर्यवेक्षक, जुटाई जानकारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लख्मीचंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन खेकड़ा में 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां की। मतगणना स्थल पर दिनभर अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यवेक्षक आईएएस डॉ. वी तिरूपूगल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए एक दिन शेष रह गया है। मतगणना स्थल लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा है। दिनभर अधिकारी यहां पर निरीक्षण करते रहे। पर्यवेक्षक आईएएस डॉ. वी तिरूपूगल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जो सामग्री प्रतिबंधित की, उसे न तो कोई कर्मचारी लाएंगे और न ही प्रत्याशियों के एजेंट। किसी के साथ इस तरह की सामग्री मिले तो तुरंत कार्रवाई करेंगे। ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से जानकारी ली गई। सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मीडिया सेंटर की व्यवस्था देखी, यहां पर एलईडी लगवाने के लिए निर्देशित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। जहां भी कमियां मिली, उसको संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी संबंधित पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, डीडीओ हुब लाल, एएसपी रणविजय सिंह, खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग, एसडीएम बड़ौत गुलशन कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, तहसीलदार खेकड़ा यदुवंशी आदि रहे।