फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तैयारियों में जुटा गठबंधन, ईवीएम की करेंगे निगरानी

तैयारियों में जुटा गठबंधन, ईवीएम की करेंगे निगरानी

Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
तैयारियों में जुटा गठबंधन, ईवीएम की करेंगे निगरानी
बागपत। मतगणना का समय नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा, बसपा और रालोद नेताओं ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। ईवीएम की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कानून का पालन करते हुए मतगणना स्थल पर मौजूद रहे और एजेंट सतर्क रहें।
विज्ञापन

मंगलवार को सिसाना बस स्टैंड स्थित रालोद कार्यालय पर सपा, बसपा और रालोद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें मतगणना के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि वोटों की काउंटिंग में एक दिन शेष रह गया है। जिसको एजेंट की जिम्मेदारी दी गई वह अपनी तैयारियां पूरी रखेंगे। जो समय निर्धारित किया गया है, उसी के अनुसार मतगणना स्थल पर जाएंगे। कोई भी कार्यकर्ता प्रतिबंधित सामान लेकर नहीं जाएगा। जिस समय वोटों की गिनती शुरू होगी अपना ध्यान ईवीएम पर ही रखेंगे। कहीं भी गड़बड़ी नजर आए तो इसकी जानकारी प्रत्याशी और अन्य पदाधिकारियों को देंगे। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि गठबंधन के प्रत्याशी जयंत चौधरी के चीफ इलेक्शन एजेंट जयवीर सिंह एडवोकेट को नियुक्त किया गया है। जिसको मतगणना की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इनके दिशा निर्देशन पर सभी एजेंट कार्य करेंगे। तय किया गया कि मतगणना से पहले ईवीएम की निगरानी भी की जाएगी। कई जिलों में ईवीएम को लेकर जिस तरह खबरें वायरल हुई हैं, उन पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि कार्यकर्ताओं का दल खेकड़ा के कॉलेज में रखी गई ईवीएम की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय तोमर, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, रामपाल सिंह यादव, ओमवीर सिंह ढाका, मांगेराम चेयरमैन, सतेंद्र एडवोकेट, राममेहर, डॉ. जगपाल, डॉ. सुरेशचंद्र कौशिक, देशपाल, रामअवतार, चेयरमैन वीरेंद्र, ब्रह्मपाल, बसपा नेता विक्रम भाटी, डॉ. शकील अहमद, प्रधान सतीश, रामपाल प्रधान, तेजवीर सिंह धामा कंवरपाल हुड्डा, अमित फौजी, संजय एडवाकेट, लेखराम, कलीम, सागर तोमर, विकास मलिक, बबलू कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed