फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधर में लटके शौचालय, डीपीआरओ ने जारी किए नोटिस

अधर में लटके शौचालय, डीपीआरओ ने जारी किए नोटिस

Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधर में लटके शौचालय, डीपीआरओ ने जारी किए नोटिस
बागपत। शौचालय से वंचित मिले 3826 परिवारों के यहां निर्माण भी अधर में लटका है। शत प्रतिशत शौचालय नहीं बने हैं। इनमें 350 परिवार ऐसे हैं, जो घर पर ही नहीं मिले हैं। इनमें अधिकतर मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए हैं। यहां शौचालय निर्माण अधर में लटका है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में जिले को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) कराया गया । वर्ष 2017-18 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 32567 लोगों के यहां शौचालय बनाए गए। दोबारा से शौचालय विहीन परिवारों को सर्वे हुआ, इसमें 3826 परिवार बिना शौचालय के मिले । इसके लिए पात्र व्यक्ति के 12 हजार रुपये के हिसाब से बजट जिला पंचायती राज विभाग को प्राप्त हो गया। सभी पात्रों के धनराशि आवंटित भी हो गई, लेकिन आज तक शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ। अधिकांश जगह निर्माण अधूरा है। 350 परिवार ऐसे हैं, जिनके यहां आज तक काम ही नहीं शुरू हुआ है। 25 सौ से तीन हजार के बीच में शौचालय बनाए गए हैं, इसमें कुछ न कुछ काम बाकी है। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि ऐसे परिवारों की वजह से परेशानी हो रही है, जो अपनी मकान बंद कर भट्ठों पर मजदूरी करने के लिए चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed