{"_id":"5c9d233dbdec222dcc5776bf","slug":"151553802045-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो ने भैंसा बोगी में मारी टक्कर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो ने भैंसा बोगी में मारी टक्कर, एक घायल
विज्ञापन
बागपत।
शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विकास हॉस्पिटल के पास स्कार्पियो कार ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बोगी चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बागपत निवासी विनोद बृहस्पतिवार की शाम भैंसा बोगी से खेत में गोबर डालने जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विकास हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो स्कार्पियो कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे भैंसा बुग्गी सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में विनोद गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। घायल पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।