फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिनौली से फिर निकला स्वर्णिम इतिहास

सिनौली से फिर निकला स्वर्णिम इतिहास

Thu, 14 Feb 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिनौली से फिर निकला स्वर्णिम इतिहास
बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव एक बार फिर स्वर्णिम इतिहास का साक्षी बना। महिला के कंकाल के साथ आभूषण निकले। इससे पहले साल 2005 में यहां आभूषणों के साथ महिलाओं के कंकाल मिले। करीब साढ़े चार हजार साल पुराने इतिहास से पर्दा उठने की संभावना बन रही है। पिछले वर्ष उत्खनन में गांव में यहां रथ मिल चुका है।
विज्ञापन

साल 2005 में सिनौली में वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. डीवी शर्मा के निर्देशन में एएसआई ने उत्खनन कराया। यहां पर 177 मानव कंकाल, सोने के कंगन, मनके, तलवार के साथ-साथ एक विशाल शवाधान केंद्र की पुष्टि हुई। इसके बाद 15 फरवरी 2018 को सिनौली साइट पर एएसआई लालकिला संस्थान के निदेशक डा. संजय मंजुल के निर्देशन में लगभग साढ़े तीन माह तक उत्खनन हुआ। आठ मानव कंकाल, तीन तलवारों के अलावा मृदभांड, विभिन्न दुर्लभ पत्थरों के मनके, सर्वाधिक महत्वपूर्ण मिले थे। पांच हजार साल प्राचीन मानव योद्धाओं के तीन ताबूत, तांबे से सुसज्जित, योद्धाओं के तीन रथ प्राप्त हुए, जो इतिहास की दुर्लभ हैं। अभी भी इस स्थल पर पुरातत्वविदों को ओर महत्वपूर्ण प्राचीन अवशेष मिलने की संभावना है। एक सप्ताह पूर्व बरसात होने के चलते उत्खनन कार्य बंद हुआ, अब बुधवार को दोबारा से उत्खनन कार्य शुरू किया। दोबारा से उसी खेत में उत्खनन किया जा रहा है, जहां साल 2005 में किया गया था।
विज्ञापन


चंदायन से निकला था इतिहास
बड़ौत। वर्ष 2015 में चंदायन गांव में उत्खनन का कार्य केंद्र सरकार करा चुकी है। बरनावा गांव की जमीन में दफन गुत्थियों को भी बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण चीज नहीं मिली। हालांकि ग्रामीण यहां बार-बार खुदाई कराने की मांग करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed