{"_id":"5c55ef02bdec221a37668665","slug":"151549135618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पारा लुढ़कने से लोग कंपकंपा उठे। शीत लहर ने लोगों को जकड़ लिया। दिनभर बादल और कोहरा से छाया रहा। पहाड़ों पर चल रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र ठिठुर गए हैं। शीत लहर की जकड़ में समूचा जिला आ गया। शनिवार सुबह से ही सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था। ठंडी हवाए चल रही हैं। आकाश में बादल छाए रहे, जिस कारण सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। इस कारण लोग घरों में ही रहे। वाहनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। सड़कों से लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। स्वास्थ्य विभाग ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
लहचौड़ा गांव में निमोनिया से दो माह के बच्चे की मौत
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव में निमोनिया के चलते दो माह के बच्चे की मौत हो गई। गांव निवासी जीतू के दो माह के पुत्र नकुल पिछले तीन से चार दिनों से निमोनिया बुखार से पीड़ित था। उसका इलाज पास के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार सुबह बच्चे की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जिसके चलते परिवार वालों में कोहराम मच गया। सीएमओ डा. सुषमा चंद्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।