{"_id":"5c34ff75bdec2256986d3055","slug":"151546977141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांग पूरी न होने पर बिफरे ऊर्जा निगम के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांग पूरी न होने पर बिफरे ऊर्जा निगम के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे।
मंगलवार को संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर और सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, टीजी-2 सहित अन्य कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिला संयोजक मनोहर सिंह ने कहा समिति निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के हकों मेें संघर्षरत है, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, ऐसे ही समय-समय पर हंगामा-प्रदर्शन व धरने चलते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी के लिए न्यूनतम 18 हजार रुपये वेतन करने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, विभाग में नई नियुक्तियां करने, ग्रेच्युटी का भुगतान 45 दिन प्रतिवर्ष के हिसाब से करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, छठे व सातवें वेतन आयोग के वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं होती तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बागपत राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम बड़ौत गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय प्रभारी सुधाकर, एसडीओ रितेश्वर बंधु, एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ गोपाल, जेई रवि प्रताप, आलोक, पवन, गुलशन, नरेंद्र प्रताप, विकास, प्रदीप गुप्ता, राकेश, अश्वनी, राजीव, रविंद्र, हरिनाम, प्रमोद, प्रदीप, खलील, सुनील, आरिफ, सुमन, धर्मपाल, ग्यासुद्दीन, राज सिंह, बूलचंद, राधेश्याम गुप्ता, राजीव, धर्मेंद्र, विनय आदि रहे।