{"_id":"5c0040f0bdec22417d629657","slug":"151543520496-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मलकपुर गन्ना समिति पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मलकपुर गन्ना समिति पर किया हंगामा
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सहकारी गन्ना समिति मलकपुर बड़ौली रोड पर जमकर हंगामा किया और जिला गन्ना अधिकारी का एक घंटे तक घेराव किया। बाद में बड़ौत विधायक केपी मलिक के समस्याओं को शीघ्र दूर कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
मलकपुर चीनी मिल से जुड़े गन्ना क्षेत्र के अनेक किसान बड़ौली रोड स्थित सहकारी गन्ना समिति मलकपुर के कार्यालय पर पहुंचे और सुपरवाइजर न मिलने पर जमकर हंगामा किया और बडौली रोड पर धरना देकर बैठ गए। इसी दौरान उनके बीच जिला गन्ना अधिकारी विनीत शुक्ला वहां पहुंचे तो किसानों ने नारेबाजी कर उनका घेराव किया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। किसानों ने कहा यदि समिति पर वे रकबा ठीक कराने आते हैं तो सुपरवाइजर नहीं मिलता और उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ता है। वहीं 20 प्रतिशत बांड बंद किए हैं, इससे किसान परेशान हैं। पिछली बार कुछ अगैती वैरायटी की प्रजाति का गन्ना मिल द्वारा लिया गया, लेकिन इस बार सामान्य प्रजाति के रूप में इस गन्ने को नहीं लिया जा रहा है। जिस पर्ची की समयावधि समाप्त हो जाती है, उसे दोबारा नहीं बनाया जाता और किसान आए दिन समिति पर अपनी समस्या लेकर आते हैं लेकिन अधिकारी नहीं मिलते।
हंगामे की सूचना पर बड़ौत विधायक केपी मलिक किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निदान कराया जाएगा अन्यथा वह भी उनके साथ धरने पर बैठेंगे। उन्होंने इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी को चेताया कि समस्याओं का शीघ्र निपटारा करें। इसमें विनोद, रामपाल, रमेश, मनोज, हरबीर सिंह, सतबीर, अजय, रामकुमार, बिजेंद्र आदि रहे।