फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Sun, 21 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
बागपत। पंजाब के अमृतसर में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक संगठनों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई। वहीं मृतकों को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं अमृतसर के रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी व अधिवक्ता रामपाल शर्मा के भाई के निधन पर भी दुख व्यक्त किया। अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, नरेंद्र पंवार, नरेंद्र मान, अमित तंवर, समोद पंवार, शौकिंद्र तोमर, महेंद्र बंसल, सोमपाल गुर्जर, राशिद तसलीम, दिलशाद, राजीव, विकास, अश्वनी, जयंत, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय में शनिवार को ट्रेन हादसे के दौरान हुए लोगों की मौत पर शोकसभा की। इसमें आत्मा शांति के लिए और घायलों के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, डॉ. ओमबीर ढाका, ओमवीर सिंह, ब्रहम सिंह, पप्पू, नौशाद, यूसुफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रेल हादसे के बाद मृतकों की आत्म शांति के लिए शोकसभा की। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान गई है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। शैलेंद्र प्रधान, मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट, अनिल दीवाकर, संदीप, प्रदीप त्यागी, संदीप, सचिन पंवार, शमून चौधरी, मुस्तकीम, गुल बहार, जोनी, फैजल आदि रहे।
राष्ट्र वंदना मिशन के सदस्यों ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पंजाब सरकार से मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य, जयवीर सिंह तोमर, राधेश्याम शर्मा, जसपाल राणा मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र के पांची गांव के एमजीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ओर शिक्षकों द्वारा अमृतसर में हुए रेल हादसे में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि रेल हादसा से पूरा देश आहत है।

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित शोकसभा में पंजाब के रेल हादसा और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें मूलचंद, राकेश शर्मा, विकास मानव, पीटीआई संजय, हरिओम शर्मा विक्रम सिंह, राजेश सरोज, अमित, सतीश, वीरेंद्र सिंह, संजय, अनुराधा मौजूद रहे। कस्बे में विजय मानव के आवास पर शोक सभा कर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। मुकेश रूहेला, कृष्णपाल, पवन ठेकेदार, डॉ. रामौत्तार त्यागी, अनिल मौजूद रहे। नगर पंचायत में शोकसभा हुई। इसमें चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व सभासद सुनील चौधरी, सभासद रोहित उर्फ बंटी, वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, मुरसलीम, सहदेव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed