{"_id":"5bc38eeabdec22693a663341","slug":"151539542762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने का दिलाया संकल्प
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पर्यावरण संरक्षण दल के सदस्यों ने रविवार को नगर में जगह-जगह पौधारोपण किया और लोगों को बेटी के जन्म पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।
संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिह तुगाना के नेतृत्व में सदस्यों ने बावली रोड, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बिजरौल रोड पर पौधरोपण किया। बावली चुंगी पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आज वृक्ष व बेटियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वृक्षों की संख्या कम होने से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है और कन्या भ्रूण हत्याओं से बेटी की संख्या कम हो रही है, इस कारण आज युवाओं की शादी करने के भी लाले पड़ गए है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है, क्योंकि जहां आज बेटी हर क्षेत्र में बेटे की बराबरी कर रही है, वहीं शादी से पूर्व अपने मायके वालों का व शादी के पास अपने ससुराल का घर चलाने मेें अहम योगदान देती है। उन्होंने नवरात्र में कन्या पूजन का महत्व बताया और लोगों को बेटी के जन्म पर कम से कम एक पौधा रोपित करने का संकल्प दिलाया। इसमें संजीव सिंह, करुण, अरुण, इमरान खान, पंकज, श्याम, शीशपाल, शहजाद आदि रहे।