{"_id":"5b68a2014f1c1ba13e8b5732","slug":"151533583873-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में किया जलाभिषेक
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/पिलाना। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के सभी शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु की कामनाएं की।
शिवालयों में श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किया गया। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए महादेव की पूजा की। जिले के सभी मंदिरों में भोले नाथ की आराधना की गई। पुरा गांव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दूसरे सोमवार होने के चलते आसपास और दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में बोल बम के जयकारे गुंजते रहे। मंदिर के पुजारियों ने श्रद्धालुओं को विशेष पूजा अर्चना कराई । मंदिर में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोले की विभिन्न विधियों से पूजा की। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगी।
उधर, चांदीनगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रावण के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। पंडित कुश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि शिव मंदिर पर जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी वह मन्नत अवश्य पूरी होती है। दाहा क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर इक्का-दुक्का कांवड़िए पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्होंने विधि विधान सभी श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान आशुतोष पर जलार्पित कर मन्नतें मांगी।