{"_id":"5b37db404f1c1b624d8b8e7f","slug":"151530387264-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ-भाजपा में तालमेल और गुटबाजी रोकने का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ-भाजपा में तालमेल और गुटबाजी रोकने का दायित्व
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले आरएसएस ने जिला प्रचारक बदलकर तैयारियों को पुख्ता करने का संदेश दे दिया है। नए प्रचारक की जिम्मेदारी भाजपा और संघ के बीच बेहतर तालमेल बनाने की होगी। इसके अलावा भाजपा में बार-बार सिर उठाती गुटबाजी रोकने का दायित्व भी होगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुजफ्फरनगर के जिला प्रचारक अनुज कुमार को बागपत और बागपत के जिला प्रचारक रोहित कुमार को अब मुजफ्फरनगर का दायित्व दिया गया है। बागपत का दायित्व संभालने वाले अनुज कुमार के हिस्से में कई अहम जिम्मेदारी होगी। असल में लोकसभा चुनाव से पहले किए गए परिवर्तन को अहम माना जा रहा है। बागपत में संघ और भाजपा के बीच बेहतर तालमेल बनाना पहली जिम्मेदारी होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक बागपत का दौरा कर चुके हैं। कैराना उपचुनाव में मिली हार के बाद संघ ने अंदर खाने अपनी चुनाव तैयारियों तेज कर दी है। मुजफ्फरनगर के जिला प्रचारक रहने के दौरान अनुज कुमार के हिस्से में कई कामयाबी रही। मेरठ में संघ के समागम के दौरान बेहतर संख्या दिखाकर वह हाईकमान की नजरों में वाहवाही लूट चुके हैं। बागपत की बात करें तो भले ही संघ सीधे तौर पर भाजपा के कार्यों में हस्तक्षेप न करता हो, लेकिन समन्वय और पार्टी को नुकसान से बचाने के लिए समय-समय पर कार्य किए जाते रहे हैं। बागपत में गुटों में बंटी भाजपा को वापस पटरी पर लाना और लोकसभा चुनाव से पहले बेहतर माहौल तैयार करना जिला प्रचारक की बड़ी जिम्मेदारी होगी।