फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्नाटक में भाजपा की तानाशाही पर भडके कांग्रेसी

कर्नाटक में भाजपा की तानाशाही पर भडके कांग्रेसी

Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा की तानाशाही पर भडके कांग्रेसी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की तानाशाही के विरोध में बृहस्पतिवार को बावली रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की असंवैधानिक सरकार बनाने की निंदा की। यह कदम भाजपा सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इससे कांग्रेसजनों के अलावा आमजन में भी आक्रोश पनप रहा है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा इतिहास भाजपा के इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगा। इसके बाद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैराना लोकसभा के उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए कैराना रवाना हो गया। इसमें सत्यपाल पथौलिया, पुष्पेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, उर्मिला सिंह, रमेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक, तेजवीर सिंह, धर्मपाल, किरण पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed