{"_id":"5a88897a4f1c1b93268bab09","slug":"151518897530-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी में रहने को मजबूर गांधी रोड के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में रहने को मजबूर गांधी रोड के निवासी
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गांधी रोड निवासी लोग काफी दिनों से गंदगी में जीवन व्यापन करने को मजबूर हैं। वहां के निवासी गंदगी के निस्तारण को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि नियमित साफ-सफाई न होने के कारण गली में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिस कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं आवागमन को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है। कहा कि समस्या के निस्तारण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा का कहना था कि नगर में फैली गंदगी, अतिक्रमण की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेें अंकित वर्मा, दीपक, सुधीर, प्रवीण जैन, संजय जैन, गौतम, प्रदीप, सोनू जैन, प्रवेश शर्मा शामिल रहे।