{"_id":"5a8886a04f1c1b05738b7f60","slug":"151518896800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासिमपुर सहकारी संघ नरेश बने सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमपुर सहकारी संघ नरेश बने सभापति
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सहकारी संघ कासिमपुर के चुनाव में नरेश पाल सिंह तोमर निर्विरोध सभापति घोषित किए । उनके सामने किसी ने नामांकन नहीं किया था। उपसभापति पद पर राजवीर सिंह को घोषित किया। इसी दौरान विभिन्न संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि भी निर्विरोध चुन कर भेजे।
शनिवार को सहकारी संघ कासिमपुर के चुनाव में 11 संचालक हैं, एक संचालक शासन द्वारा नामित होकर आया । कुल 12 संचालकों पर एक सभापति व एक उपसभापति का चुनाव होना था। नरेश पाल के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया। सभी संचालकों ने निर्विरोध रूप से नरेश पाल कोसभापति और राजवीर को उप सभापति बनाने पर सहमति जताई। चुनाव अधिकारी ने दोनों के नाम की घोषणा कर दी। बोर्ड में इनके अलावा बड़ौत से सविता देवी व जयकृत सिंह, रमाला से राजबाला देवी, बूढ़पुर से अनिता, गोपालपुर खड़ाना से गुलशन, कंडेरा से कुसुम देवी और कृष्णपाल, लोयन से मदन पाल, कासिमपुर खेड़ी से इंद्रपाल संचालक हैँ।
वहीं जिला सहकारी बैंक के लिए सविता, सुरेंद्र, रोशन लाल और राजबाला, बड़ौत क्रय विक्रय समिति में पविंद्र और जय कृत पीसीयू लखनऊ में अजेंद्र, इफ्को में नगेंद्र, जिला सहकारी फेडरेशन में अनिल, यतेंद्र, रमेश और रामफल को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया है।