{"_id":"5a6f6fe84f1c1b410b8b5cc5","slug":"151517252584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं की जरूर बनाएं वोट : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं की जरूर बनाएं वोट : मंडलायुक्त
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के वोट बनवाने के निर्देश दिए। इसके लिए कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्राचार्य से संपर्क करें।
सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ में बैठक की। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन नामावली की समीक्षा की । उन्होंने कहा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक और युवतियों का चयन कॉलेज में किया जाए। इंटर और डिग्री कॉलजों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य से संपर्क करें। वोट बनवाने के लिए अलग से समय निर्धारित कराया जाए, ताकि हर युवा की वोट बन सके। उन्होंने बताया 31 दिसंबर वोट बनवाने के लिए अंतिम दिन शासन से निर्धारित किया है। इस रोज ज्यादा से ज्यादा युवाओं की वोट बनवाई जाए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, बड़ौत अरविंद कुमार, खेकड़ा आशीष कुमार, तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह, खेकड़ा जसधीर सिंह, बीडीओ कृपाल सिंह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बदरखा में बाग देखने पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों ने रखी समस्याएं
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के बदरखा गांव में मेरठ मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने दौरा किया। सबसे पहले कन्या जूनियर हाईस्कूल पहुंचे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गांव स्थित बाग की जांच की। इसी बाग में उन्होंने मेरठ सीडीओ रहते हुए पौधारोपण किया था जो आज फल-फूल रहे हैं। ग्रामीण ने कहा कि बाग में अवैध रूप से कटान होता है जिस पर रोक लगानी चाहिए। बाग में हो रही क्षति और बाग से अवैध रुप से हो रहा अतिक्रमण रोकने की गुहार लगाई, क्योंकि इस बाग से मंडलायुक्त को काफी लगाव है। ग्रामीणों ने बताया कि वे मंडलायुक्त को गांव आने के लिए निमंत्रण देने गए थे जो उन्होंने स्वीकार कर लिया और गांव आए। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाग से जहां पहले एक लाख की सालाना आय होती थी अब बाग में स्थित ट्यूबवेल के विद्युत बिल भरने में के भी लाले पड़े हैं। इसकी चारदीवारी कराने, अतिक्रमण हटाने और बाग में पौधरोपण करवाने और खेल के मैदान से कब्जा हटवाने की मांग की। मंडलायुक्त ने डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार कार्रवाई के निर्देश दिए।