फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिरसली में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाये अवैध कब्जे

सिरसली में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाये अवैध कब्जे

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिरसली में राजस्व विभाग की टीम ने हटवाये अवैध कब्जे

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
भूमि विवादों के निस्तारण के लिए शासन के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार को सिरसली में पहुंची। वहा मुख्य मार्गों व चकरोड पर कब्जे हटवाने के लिए निशान लगाए तथा ग्रामीणों से जल्द कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों के समाधान हेतु श्रावस्ती माडल के क्रियान्वयन के लिए जनपदों में विशेष अभियान चलाने के लिए शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमों का गठन किया। इसके तहत जनपद में एक जनवरी से 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र सिंह व संदीप यादव आदि राजस्व कर्मियों की टीम ने क्षेत्र के सिरसली गांव में अभियान चलाकर कई रास्तों और चकरोड पर कब्जे हटवाने के लिए नाप आदि कर ग्रामीणों की मौजूदगी में निशान लगवाए और ग्रामीणों को शीघ्र कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्र के चंदायन में भी राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर, धर्मबीर सिंह, सुखबीर सिंह, रामकिशन, हरेंद्र, सुरेंद्र, राजेंद्र, कालू, कविंद्र, सुरेश पाल, भोपाल सिंह, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed