{"_id":"5a26f25b4f1c1b69678c0316","slug":"151512501851-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन ने मनाई संस्थापक की पुण्य तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन ने मनाई संस्थापक की पुण्य तिथि
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने महावीर दत्त के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य बागपत खंड विकास कार्यालय में एकत्र हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि संगठन के संस्थापक ने ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पहुंचाया। प्रदेश के सभी प्रधानों को एक सूत्र में बांधा। ग्राम पंचायतों में विकास के लिए हमेशा कार्य किया है। उन्होंने कहा प्रधान संगठन को मजबूत बनाए और संस्थापक के बताए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचाना और उनका समाधान प्रयास किया जाएगा। इसमें जिला महासचिव ठाकुर शैलेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, राजीव प्रधान, तुलसीराम कसाना, सुनील त्यागी, सतीश, आदित्य, मलखान, भारतवीर, दिनेश, राजेश, धर्मपाल आदि रहे।