{"_id":"5a1c675b4f1c1bce408b98b3","slug":"151511810907-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी का किया स्वागत
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कबड्डी में नेशनल खेल चुकी टीकरी की दो महिला खिलाड़ियों का कस्बावासियों ने स्वागत किया ।नेशनल कबड्डी में कई मैडल जीत चुकी प्रियंका व अंकुर राठी का टीकरी में जोरदार स्वागत किया गया।कबड्डी कोच मदन ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने अनेको बार मैडल जीते है। टीम को कई बार बड़ी जीत दिलाने में सफलता हासिल की है। इस मौके पर रणधीर सिंह, जितेंद्र राठी, ओमबीर, मास्टर मांगेराम, मदन आदि मौजूद थे।
चरित्र निर्माण शिविर में आत्म रक्षा के गुर सिखाएं
दोघट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तमेला गढ़ी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में छात्राओं ने योगाभ्यास किया। छात्राओं ने आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे, तलवार व भाला चलाने का भी अभ्यास कराया । इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य रूकमपाल सिंह यादव ने कहा कि अच्छे संस्कार ही मनुष्य को महान बनाते हैं। संस्कारित बच्चे ही समाज व मजबूत राष्ट्र की पहचान बनते है। इस मौके पर रवि शास्त्री, मास्टर आनंद छिल्लर, देवेंद्र सिंह, राजीव प्रधान, सतीश, यतेंद्र आर्य, सुशील कुमार, प्रशांत कुमार, गजेंद्र, रामपाल आदि रहे।