{"_id":"5a00b80b4f1c1baf678b9bf6","slug":"151509996555-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास समिति चमरावल के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि जांच होने के बाद भी खाद के गड्ढों की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार बागपत को इसकी शिकायत की । उन्होंने कानूनगो और लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सब सही मिला। अपनी रिपोर्ट विभागीय अफसरों को दे दी । इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम भवानी सिंह खंगरौत ने एसडीएम और तहसीलदार खेकड़ा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसमें राजेंद्र त्यागी, महानंद, कनक सिंह, केशवराज, हरपाल, शिवराज सिंह मौजूद रहे।
शायर अल्लामा इकबाल की जयंती पर होगा कार्यक्रम
बागपत। अल्प संख्यक अधिकार परिषद नौ नवंबर को मशहूर शायर अल्लामा इकबाल की जयंती को विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाएगी। माता कॉलोनी में कार्यक्रम होगा। इसमें उर्दू प्रेमियों को इकट्ठा कराया जाएगा। यह जानकारी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद ने दी।