{"_id":"595014c74f1c1b64758b486f","slug":"151498420423-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिवाना-शेखपुरा के प्रधान और सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिवाना-शेखपुरा के प्रधान और सचिव को नोटिस
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिवाना और शेखपुरा गांव में नाला, मार्ग और शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गई है। मानक के अनुसार कार्य नहीं किया । पुरानी ईंटें और घटिया सामग्री से निर्माण कराया। शिकायत के बाद सीडीओ ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। प्रधान और सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ चांदनी सिंह को जिवाना और शेखपुरा के लोगों ने शौचालय और नाला निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत की। जिवाना में बाईपास पर नाले का निर्माण किया, इसमें पुरानी ईंट और घटिया सामग्री लगाई। शौचालयों में पानी की व्यवस्था और सफाई नहीं हो पा रही है। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वह पुरानी ईंटों को उखाड़कर नई ईंट और मानक के अनुसार सामग्री लगाए। शेखपुरा गांव में भी पचास मीटर सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। हर समय वहां गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीडीओ प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।