फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डूडा अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा

डूडा अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
डूडा अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आए दिन की जा रही शिकायतों को लेकर सीडीओ ने अधिकारियों से जानकारी ली। अमीनगर सराय और बागपत के प्रकरण में सीडीओ ने डूडा के अधिकारियों को बुलाकर जवाब मांगा। भ्रष्टाचार की शिकायतों का निस्तारण करने और इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बे में एक वृद्धा की प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त अन्य के खाते में भेजने और बागपत में आवास के नाम पर ठगी की शिकायतों बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सोमवार को परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर सहित उनकी पूरी टीम को बुलाकर जानकारी ली। शिकायतों की निस्तारण की स्थिति और स्पष्टीकरण मांगा। सीडीओ ने कहा जिले में जितने भी लाभार्थी है, उनके साथ नगर पालिका और नगर पंचायत सभागार में बैठक करें। बताया जाए की योजना नि:शुल्क है। किसी को रुपये देने की जरूरत नहीं है। जो भी पात्र होगा, उसको योजना का लाभ मिल जाएगा। कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से करें। सभी नगर पालिका और पंचायतों के बाहर इसके जागरूकता स्लोगन भी लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। जिससे लोगों में भी जागरूकता आए।
विज्ञापन


इस तरह कर रहे हैं जागरूक
बागपत। डूडा विभाग के कर्मचारियों का कहना था कि लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए पंपलेट भी छपवाकर बंटवाए जा रहे हैं। किसी को भी रिश्वत न देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लोगों को और अधिक जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed