{"_id":"5c3a40c7bdec22731c0a6edd","slug":"141547321543-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगरपुर में तालाब को कब्जा मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगरपुर में तालाब को कब्जा मुक्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव में तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया। खेकड़ा तहसील से पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सख्ती दिखाकर ग्रामीणों को खदेड़ा। तालाब को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। तालाब कब्जा मुक्त होने से जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।
डगरपुर गांव में पिछले एक साल से तालाब को लेकर विवाद चला रहा था। तालाब पर अतिक्रमण के कारण जल भराव की समस्या बनी हुई थी। घरों में गंदा पानी घुसा रहता था। ग्रामीणों ने तालाब के पास ही 15 दिनों तक धरना देकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। विधायक योगेश धामा के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। खेकड़ा एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार यदुवंशी, लेखपाल सुंदर लाल, मांगेराम पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। जेसीबी मशीन से तालाब को कब्जा मुक्त कराया। ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। पुलिस ने सख्ती दिखाकर ग्रामीणों को खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से कब्जा हटने के बाद जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। तहसीलदार यदुवंशी ने बताया कि तालाब को कब्जा मुक्त कराया। यदि किसी भी ग्रामीण ने फिर से कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।