{"_id":"5bf70761bdec2241505b8f84","slug":"141542915937-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के संकल्प से जीवंत रहती है संस्कृति : सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के संकल्प से जीवंत रहती है संस्कृति : सत्यपाल सिंह
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाना और उन्हें एकसूत्र में बांधना अमर उजाला का पवित्र कार्य है। जिस समाज में महिलाएं संकल्प लेती हैं, उस समाज की संस्कृति हमेशा के लिए जीवंत रहती है।
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का आगाज किया। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास महिलाओं को नई दिशा देने का काम करेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, कानून की जानकारी देने, स्वास्थ्य के विषय में बताने और आत्मरक्षा कैंप के जरिए यह बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय महिलाओं ने खेल के मैदान के अलावा राजनीति, कृषि, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान भरी है। ऐसे में बेटियों के लिए अपराजिता अभियान उनके भविष्य को और अधिक बेहतर बनाने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा अभियान महिलाओं को यह अटूट बंधन में बांधने का काम करेगा। जिस समाज की महिलाएं संकल्प लेती हैं, उस समाज की संस्कृति हमेशा के लिए जीवंत रहती है, सुरक्षित रहती है। यह अभियान कारगर साबित होगा। इस दौरान अलका तोमर, विनीत चौधरी, खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी, ठाकुर प्रदीप सिंह और मीडिया प्रभारी अजय गोयल मौजूद रहे।