{"_id":"5bafd2e5867a557fe446a1cf","slug":"141538249445-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर में लगवाएं कैमरे, पड़ोसियों को करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने घर में लगवाएं कैमरे, पड़ोसियों को करेंगे प्रेरित
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीसीटीवी सुरक्षा का बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। सिर्फ पुलिस के लिए ही नहीं बल्कि आम जीवन में लोगों की मदद की है। घटनाओं को देखने में मददगार साबित हुआ है। मेरठ रोड पर लोहा व्यापारी से लूट के ख्ुालासे में सीसीटीवी की फुटेज कारगर साबित हुई थी। अमीनगर सराय के बाजार में डकैती के मामले में बाजार में गोलियां चलाते फरार हुए बदमाशों की फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सराय में कई जगह लगे कैमरों की वजह से बदमाशों की सही लोकेशन मिल सकी थी। घरों में कैमरे लगवाने का चलन बढ़ा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद कैमरे लगवाए हैं और पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। आधुनिक समय में सीसीटीवी जरूरत बन गए हैं।
खुद की सुरक्षा के लिए जरूर लगवाएं कैमरे
कोर्ट रोड निवासी अनिल यादव का कहना है कि सीसीटीवी से किसी दूसरे की नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा है। कैमरे जरूर लगवाएं और यह ध्यान रखा जाना चाहिए उनकी क्वालिटी अच्छी हो।
मुन्ना लाल एंक्लेव निवासी सुशील तेवतिया का कहना है कि सीसीटीवी से गलियों में घूमने वाले संदिग्ध लोगों की संख्या खुद ब खुद कम हो जाती है। जरूरत पड़ने पर फुटेज देखी जा सकती है।
विज्ञापन
अर्जुनपुरम निवासी विनय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से सिर्फ पुलिस की मदद नहीं करता, बल्कि खुद के परिवार की भी सुरक्षा करता है। लोग अपने लिए कैमरे जरूरी लगवाएं।
डीपीएस कॉलोनी निवासी नुपूर शर्मा का कहना है कि महिलाओं को जागरूकता दिखाकर घरों में सीसीटीवी लगवाने चाहिए, इसमें कोई भी नुकसान नहीं है। यह सुरक्षा के लिए जरूरी है।
बढ़ रहे एकाकी परिवार, इसलिए जरूरी हैं सीसीटीवी
बागपत। एकाकी परिवारों का चलन बढ़ा है। गांव से लेकर शहर तक परिवार छोटे हुए हैं। कई जगह पति-पत्नी नौकरी करते हैं और बच्चे स्कूल चले जाते हैं। ऐसे में घर की रखवाली कौन करें। इस तरह के हालात में सीसीटीवी कैमरा बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
लोगों को करेंगे जागरूक : एसपी
बागपत। एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि अमर उजाला का प्रयास बेहतर है। लोगों को प्रेरणा लेकर अपनी सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। पुलिस भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करेगी।