फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिंचाई विभाग के दफ्तर से कर्मचारी नदारद

सिंचाई विभाग के दफ्तर से कर्मचारी नदारद

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के दफ्तर से  कर्मचारी नदारद
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कार्यालय से पिछले एक माह से कर्मचारी नदारद है। इसे लेकर सोमवार को शिकायत लेकर आए विभिन्न गांवों के फरियादियों ने दफ्तर में हंगामा किया। बाद में तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत कर कार्यालय का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

सोमवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में पहुंचे बड़ौली, रमाला, बरवाला आदि गांवों के ग्रामीणों ने कहा पिछले एक माह से प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी के चलते सिंचाई विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारी नदारद रहते हैं। इसका खामियाजा इस कार्यालय से जुडे़ किसानों को भुगतना पड़ रहा है। एक साल से पूर्वी यमन नहर सहित इससे जुडे़ माइनरों और रजबाहों में लंबी-लंबी घास उग गई। आगामी फसलों की की सिंचाई के लिए किसान नहरों व रजबाहे की सफाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अफसरों की मिलीभगत से पूर्वी यमन नहर व रजबाहों में दबंग लोग अवैध कुलाबा लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं, इस कारण उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बताया कि कई जगहों पर अच्छी बरसात हुई है, लेकिन कुछ जगहों पर आवश्यकता के अनुसार बरसात नहीं हुई, इसलिए अभी से फसलों को पानी की आवश्यकता होने लगी है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से कार्यालय का निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने किसानों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हंगामे में राजीव, दिनेश, धर्मपाल, राममेहर, संजीव, जयवीर, प्रवीण, सतेंद्र, नीरज, सुखवीर, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed