{"_id":"5b0470b04f1c1b5c798b5c3e","slug":"141527017648-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब खोदाई कार्य शुरू होगा कल से- विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब खोदाई कार्य शुरू होगा कल से- विधायक
Updated Wed, 23 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। जल भराव सहित अन्य समस्याओं को लेकर गांव डगरपुर के ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। विधायक योगेश धामा मंगलवार को आंदोलनकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा गांव के तालाब की खोदाई का कार्य बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद विधायक ने जूस पिलाकर आंदोलनकारियों का अनशन खत्म कराया।
डगरपुर गांव में तालाब की खोदाई कराने के लिए अनशन पर बैठे ग्रामीणों के आंदोलन की गूंज मंगलवार को स्थानीय अफसर और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच गई है। पहले जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने गांव में पहुंचकर आंदोलनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया । इसके बाद भाजपा विधायक योगेश धामा मंगलवार को आंदोलनकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि तालाब की खोदाई और चारदीवारी का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को गंदगी से निजात दिलाएंगे। उन्होंने जो भी समस्या होगी उसका तेज गति से निस्तारण होगा। ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया। इस दौरान खेकड़ा के बीडीओ, एडीओ पंचायत के साथ रामनिवास, मनु पाल बंसल, मनोज, रिंकू बंसल, गोलू पंडित, आजाद, धर्मपाल, बिमला, कृष्णा आदि मौजूद रहे।