{"_id":"5afdd7704f1c1be3408b6150","slug":"141526585200-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, अनिकेता द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, अनिकेता द्वितीय
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के तहत चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमेें छात्राओं ने भाग लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि मां चाहिए, बहन चाहिए, पत्नी चाहिए, फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए। भ्रूण हत्या एक समस्या है, बेटी है तो कल है आदि का संदेश दिया। प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर ने कहा कि किशोरियों के साथ होने वाले अत्याचार, लैंगिक भेदभाव आदि को रोकने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता मेें रूबी प्रथम, अनिकेता द्वितीय और अपूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में सुषमा, साक्षी, पूनम, दिव्या, आरती, मोहिनी, ममता, दीपा का योगदान रहा।