{"_id":"5af73e0d4f1c1bdb408b4d47","slug":"141526152717-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड पर गोवंश की हत्या की सूचना पर पुलिस मेें हड़कंप मच गया। सूचना पर हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी के लोग मौके पर पहुंचे। बाद मेें पुलिस की मौजूदगी में गोवंश को गड्ढा खोदकर दबाया।
शनिवार की सुबह हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों को सूचना मिली की कि छपरौली रोड पर गोवंश मृतक पड़ा है, उसके पैर कटे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हिंदू जागरण मंच के मधु सुदन शास्त्री, कपिल कौशिक, नितिन जैन, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा खेतों के चारों ओर ब्लेड युक्त तार लगाकर करंट छोडे़ जाने के कारण आए दिन गोवंश की मौत हो रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने की अपील की और चेतावनी दी कि यदि इन पर अंकुश नहीं लगा तो हिंदू जागरण मंच आंदोलन शुरू कर देगा। बाद मेें मृतक गोवंश को पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया।