फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलभराव पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया

जलभराव पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया

Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जलभराव पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया
जलभराव पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जलभराव की समस्या से क्षुब्ध बावली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव मेें तालाब के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों नेे इसकी सूचना ब्लाक अफसरों और तहसील प्रशासन को दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने बैठक कर समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पट्टी मल्हू स्थित तालाब के पास एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह का कहना था कि गांव मेें पिछले कई साल से ग्रामीण जलभराव से जूझ रहे हैं। पानी निकासी के लिए गांव में नाले भी बनवाए जा चुके हैं। लेकिन तालाब पर हुए अवैध अतिक्रमण के चलते यह समस्या गंभीर हो गई है। अब तक तालाब मेें डूबने से दर्जनों मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं तालाब पर हुए अतिक्रमण के चलते बिन बरसात ही गांव की गलियों में जल भराव की समस्या बनी रहती है। प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कई माह से लगातार ब्लाक अधिकारियों को शिकायत की जा रही है। लेकिन न तो गांव मेें जेई आता है और न ही तालाब खुदाई का स्टीमेट बनाया जा रहा है, जबकि पंचायत खाते में लाखों रुपये का बजट इस तालाब की सफाई के लिए तय हो चुका है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि शीघ्र ही ब्लाक अफसरों को गांव में भेजकर ग्रामीणों को जलभराव से निजात दिलाई जाएगी। सचिव रेशु का कहना था कि गांव मेें जल भराव की समस्या गंभीर है। जल्द ही समस्या का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज, अमित, कुलदीप, विपिन, ओमवीर, देशपाल, प्रवेश, सुमन, अरुण, गौरव, गोविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed