{"_id":"5aeb606a4f1c1b61098b7ae2","slug":"141525375082-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था, परेशान उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था, परेशान उठे लोग
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और आसपास क्षेत्र में बुधवार को देर शाम आई तेज आंधी और तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को पूरे दिन नहीं सुधरी। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग विद्युत सप्लाई को सुचारु करने के लिए पूरे दिन निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव तक नहीं किया।
बुधवार को दोपहर बाद अचानक आंधी और तूफान आया, इस कारण नगर सहित क्षेत्र के वाजिदपुर, बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बिजरौल, बिनौली, बरनावा, जौहड़ी, मलकपुर आदि सैकड़ों गांवों मेें विद्युत लाइन और पोल टूटकर गिरने से विद्युत सप्लाई चौपट हो गई थी। इस कारण बुधवार की रात्रि में लोगों को अंधेरे मेें गुजारनी पड़ी। वहीं बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन सप्लाई ठप रही। लोग पूरे दिन विद्युत सप्लाई सुचारु करने के लिए निगम के अफसरों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव तक नहीं किया। लोगों ने कहा आए दिन विद्युत सप्लाई ठप पड़ी रहती है, लेकिन अधिकारी चेकिंग के अलावा सप्लाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारी बिल वसूलने को आ जाते हैं, लेकिन जब सप्लाई ठप हो जाती है, तो कोई सुनवाई नहीं करता। इससे लोगों में विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। लोगों का गुस्सा कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। दूसरी तरफ एसडीओ चैन सिंह ने कहा जहां से भी विद्युत लाइन और पोल टूटने की सूचना मिली थी, वहां टीम भेजकर सप्लाई सुचारु कर दी है।