{"_id":"5aea13c34f1c1b9d098b7cb3","slug":"141525289923-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Thu, 03 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भेदभाव पूर्ण ढंग से स्थानांतरण करने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर विद्युत निगम के एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात टीजी-2 कर्मचारियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी प्रथम और उप खंड अधिकारी तृतीय के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को काफी संख्या मेें टीजी-2 कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कार्यालय में तैनात एसडीओ गोपाल और एसडीओ रितेश्वर बंधु कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने कहा भेदभाव पूर्ण ढंग से उनके मूल पद से अतिरिक्त कार्यभार देकर जोर जबरदस्ती ढंग से उनका शोषण किया जा रहा है। यदि कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की तो कार्य बहिष्कार कर कार्यालय पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू होगी। बाद मेें अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कपिल तोमर, ग्यासुद्दीन, नरेंद्र, सुनील, मोहम्मद आरिफ, मुकेश, बूल चंद, रामकिशन, किरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजीव, कपिल कुमार, महिपाल, रवि प्रताप, भरत सिंह, शंकर, योगेश, तरुण, राधेश्याम गुप्ता शामिल रहे। उधर, एसडीओ गोपाल और रितेश्वर बंधु ने आरोपों को झूठा बताया। दूसरी तरफ विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर ने कहा कर्मचारियों का शोषण सहन नहीं होगा।