फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाधी समिति पर गड़बड़ी का आरोप, दोबारा चुनाव की मांग

गाधी समिति पर गड़बड़ी का आरोप, दोबारा चुनाव की मांग

Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गाधी समिति पर गड़बड़ी का आरोप, दोबारा चुनाव की मांग
बागपत। सहकारी चुनाव में सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अफसरों पर मिलीभगत कर निर्विरोध सभापति और उपसभापति निर्वाचित करने का आरोप लगाया। गाधी गांव के लोगों ने विकास भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया और एआर सहकारिता को शिकायत कर दोबारा से चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गाधी गांव के लोगों ने बताया कि एक समिति के सचिव ने मिलीभगत कर निर्विरोध सभापति और उपसभापति का चुनाव कराया, जबकि इन पदों के लिए तीन-तीन लोग फार्म जमा करने की लाइन में थे। गाधी गांव निवासी संजीव ने बताया कि वह समिति के सभापति के लिए उम्मीदवार था। उसके समर्थन में पूरा बहुमत साबित हो रहा था, लेकिन समिति के एक सचिव ने मिलीभगत कर उनका फार्म निरस्त कराया और गठीना गांव के व्यक्ति को निर्विरोध घोषित करवाया जबकि इस पद के लिए तीन लोग उम्मीदवारी के लिए दावे कर रहे थे। तीनों के ही फार्मों में कमी निकाली गई हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने चेतावनी दी जल्द दोबारा से समिति चुनाव नहीं कराया तो इसके विरोध में उच्चाधिकारियों के दफ्तर पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। गड़बड़ी की शिकायत को मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री को अवगत कराया जाएगा। एआर सहकारिता विकास कुमार नेहरा ने बताया कि उनकी शिकायत सुनी गई है। निस्तारण के लिए नियम बताया । जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर इसकी जांच होगी। इसमें संजीव, आत्माराम, सत्येंद्र, संजय, राधेश्याम, बिट्टू, सोहनवीर, रण सिंह, सूजरा प्रधान सूरत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed