{"_id":"5a70d1664f1c1b8b268b76af","slug":"141517343078-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत और लौहड्डा में निर्विरोध बने सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत और लौहड्डा में निर्विरोध बने सभापति
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच किसान सेवा सहकारी समितियों के सभापति और उपसभापति के चुनाव शांति पूर्ण निपट गए। बड़ौत और लौहड्डा में निर्विरोध चुनाव हुआ, जबकि हिलवाड़ी में चुनाव के बाद हुई मतगणना में विजयी सभापति की घोषणा की गई।
बड़ौत किसान सेवा सहकारी समिति में निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार की देखरेख में सभापति और उप सभापति के नामांकन हुए। नामांकन समय समाप्ति तक मात्र एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया। इस कारण सभापति पद पर कृष्णपाल ढ़िकाना और उप सभापति पद पर नवाब कौर बड़ौत निर्विरोध चुनी गई। लौहड्डा समिति में सभापति पद पर रविंद्र तोमर बिजरौल और उपसभापति पद पर रविंद्र जौहड़ी निर्विरोध चुने गए।
हिलवाड़ी में सभापति पद पर निर्वाचन अधिकारी अमित मलिक की देख रेख में चुनाव हुआ, इसमें इमला देवी फतेहपुर पुट्ठी सभापति और मुमताज अली औसिक्का उप सभापति चुनी गई। साधन सहकारी समिति, बरवाला में चुनाव अधिकारी पृथ्वीराज शर्मा और सचिव सतवीर शर्मा की देखरेख में सभापति पद पर निर्विरोध रूपेश कुमार लोयन को चुना गया। इस मौके पर रुपेश कुमार का प्रधान कृष्णपाल, सुखपाल, दीपक, डॉ. प्रताप, मुनेश बरवाला, रविंद्र, चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। कृषक सेवा सहकारी समिति, बिनौली के पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हो गया। चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार की देखरेख में सभापति पद के लिए दो पर्चे दाखिल हुए, इनमें एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद सीमा पत्नी संजू प्रधान मवीं कला को निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किया, जबकि जितेंद्र कुमार उज्ज्वल सिरसलगढ़ को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किया। इस मौके पर पर पूर्व प्रमुख हरेंद्र सोलंकी, मास्टर प्रहलाद, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण तोमर, कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, प्रबंधक राहुल तोमर, रामपाल तोमर, प्रधान वेदपाल धामा , जितेंद्र उज्ज्वल, नितिन आदि ने चुनाव शांति पूर्ण संपन्न होने पर हर्ष जताया।