{"_id":"5a68e2ab4f1c1b76268b6196","slug":"141516823211-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 समितियों पर होगा चुनाव, 10 समितियां संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 समितियों पर होगा चुनाव, 10 समितियां संवेदनशील
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले की 74 सहकारी समितियों में से 46 समितियां निर्विरोध चुनी गई है। जबकि 28 सहकारी समितियों पर 29 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव के लिहाज से दस सहकारी समितियां संवेदनशील मानी गई हैं, इसे ध्यान में रखकर मतदान के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की मांगा की गई है।
जिले में 74 सहकारी समितियां हैं। चुनाव के लिए 793 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन फार्म दाखिल किया । जनपद में 46 सहकारी समितियों में खेकड़ा, काठा, मसूरी, रटौल, सरूरपुर कलां, बुढ़सैनी, बरवाला, रठौड़ा की सहकारी समितियों के संचालन मंडल सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अब 29 जनवरी को 28 सहकारी समितियों पर चुनाव होगा। इन समितियों में करीब 140 उम्मीदवार मैदान में हैं। विभाग की ओर से इन समितियों में से दस को संवेदनशील चुना गया है। इसमें दाहा, दोघट, बिजरौल, शबगा, कासिमपुर खेड़ी, लहचौड़ा, गाधी, बासौली, रमाला, ढिकौली, खट्टा प्रहलादपुर को शामिल किया है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखकर मतदान के दिन अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। चुनाव को शांति पूर्वक संपन कराने के लिए 56 निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग के लिए लगाया गया है। जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) विकास कुमार ने बताया कि जनपद में 46 सहकारी समितियां के संचालन मंडल के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 28 समितियों के संचालन मंडल के सदस्यों का चुनाव होगा। संवेदनशील समितियों पर शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांगा है।
बिजरौल समिति से हटाएं जाएंगे सचिव
बिजरौल गांव स्थित सहकारी समिति पर तैनात सचिव पर मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत जिला सहायक निबंधक को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद समिति से सचिव को हटाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
दाहा समिति पर छह, बाकी में एक-दो पद पर चुनाव
जिला सहायक निबंधक (सहकारिता) दफ्तर में तैनात वरिष्ठ अधिकारी अरविंद वेदप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 28 समितियों में अधिकांश पर कहीं एक तो कहीं दो सदस्य के लिए चुनाव हो रहा है। सबसे ज्यादा पर मतदान दाहा सहकारी समिति पर होगा। दाहा सहकारी समिति में संचालन मंडल के छह सदस्यों के लिए मतदान होगा। इस संबंध में उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने फोर्र्स की मांग की गई है।
लुहारा सहकारी समिति में चार संचालक निर्विरोध चुने गए
अमीनगर सराय (बागपत)। लुहारा साधन सहकारी समिति में चार संचालक निर्विरोध चुने गए। इनमें खिंदौड़ा से लीलू, रामनगर से सावित्री देवी, तिलपनी से दीनू, बरसिया से प्रेमलता शर्मा निर्विरोध चुनी गई है। हिसावदा और लुहारा गांव के संचालकों के लिए चुनाव होना है। गांव हिसावदा में तीन सीटों पर छह और गांव लुहारा में दो सीटों पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
भागौट से निर्विरोध चुने गए कृपाल का किया स्वागत
चांदीनगर (बागपत)। रटौल की कृषक सेवा सहकारी समिति के संचालन मंडल में भागौट से कृपाल सिंह निर्विरोध चुने जाने पर उनका स्वागत किया गया। इसमें ग्राम प्रधान अतर सिंह, अजीव सिंह, पूव्र प्रमुख वीरपाल सिंह, मनोज सिंह, इंद्रजीत सिंह, धूम सिंह आदि रहे।