{"_id":"5a3d54474f1c1b8b688ba1e2","slug":"141513968711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने खतौली मिल के खिलाफ जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने खतौली मिल के खिलाफ जताया आक्रोश
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली मिल के रवैये पर रोष जताया
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची न भेजे जाने तथा अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न लेने पर खतौली मिल के खिलाफ किसानों में आक्रोश है। खतौली मिल अधिकारियों ने अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेने से साफ इंकार कर दिया है।
इदरीशपुर गांव में खतौली मिल के डी गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को कुछ किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर तौलने चले गए। इस पर मिल अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर तौल लिपिक ने गन्ना तौलने से इनकार कर दिया। किसान नाराज हो गए तथा मिल के खिलाफ हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि मिल अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे है। अगेती प्रजाति का गन्ना किसानों के पास अब कम ही रह गया है जबकि सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची अभी तक नहीं भेजी जा रही है। किसानों के गन्ने की कुछ प्रजातियों को अस्वीकृत बताकर मिल ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया। इस कारण खेतों में गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। इस हालात से किसान परेशान हैं। उधर, खतौली मिल के गन्ना प्रबंधक अनिल पंवार का कहना है कि अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जाएगा।