{"_id":"5a2c2efc4f1c1b0d698c1089","slug":"141512845052-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर सीएचसी से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। पहले दिन 164279 बच्चों को खुराक पिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि विटामिन ए की खुराक बच्चों को रोगों से लड़ने की ताकत देती है। रतौंधी और कुपोषण से बचाव करती है। बच्चों को इसकी खुराक पिलानी चाहिए। वहीं नियमित टीकाकरण एवं आयरन छह माह तक केवल स्तनपान एवं छह माह के बाद पूरक आहार, आयोडीन युक्त नमक देेने की सलाह दी गई। सीएमओ ने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। रविवार को भी कार्यक्रम जारी रहेगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. नीरज त्यागी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतीश कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. विकास प्रकाश, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी, सुधीर मौजूद रहे। उधर बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों की बैठक ली। निर्देश दिए नियमित टीकाकरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि एएनएम इसमें लापरवाही बरतती है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान बीएमसी विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।