फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चकबंदी कर्मचारी पर लगाया तालाब और रास्ते पर कब्जे का आरोप

चकबंदी कर्मचारी पर लगाया तालाब और रास्ते पर कब्जे का आरोप

Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी कर्मचारी पर लगाया तालाब और रास्ते पर कब्जे का आरोप
बागपत। फखरपुर शेखपुरा के ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी पर तालाब और रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शेखपुरा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा चकबंदी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने रविदास मंदिर के पास तालाब के पानी की निकासी के एक नाला और रास्ते पर अवैध रुप से कब्जा कर मकान का निर्माण करना शुरू कर दिया है। आरोपी खुद को तालाब पर मालिक बताता है। नाले पर कब्जा होने से नालियों पानी मार्ग पर भरा रहता है। इससे बस्ती के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। कुछ बाहरी व्यक्तियों को अपने पास रखा हुआ है इससे लोगों में दहशत का माहौल है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और जमीन पर कब्जा मुक्त कराने की मांग की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें सुखवीर सिंह, रघुवीर, रवि कुमार, जितेंद्र, सतेंद्र, नरेश, सोमपाल, धन कुमार, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed