{"_id":"5a108d944f1c1bf3538be2ff","slug":"141511034260-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उलंघन किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उलंघन किया तो होगी कार्रवाई
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील सभागार में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने पालिका अध्यक्ष और सदस्य पद पर खड़े प्रत्याशियों की बैठक लेकर चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और कहा कि यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने प्रत्याशियों को बताया कि वे बिजली के खंभों, डिवाइडर पर कोई पोस्टर या बैनर न लगाए। इसके अलावा सरकारी भवनों व धार्मिक स्थलों पर भी प्रचार सामग्री न लगाई जाए। यदि निजी भवनों पर प्रचार सामग्री लगाई जाती है तो उसकी भवन मालिक से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा नेहरू रोड पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जिन प्रत्याशियों ने बिजली के खंभों पर अपनी प्रचार सामग्री लगाई, उसे उतरवा लें, नहीं प्रशासन स्वयं उसे उतरवाएगा और जो खर्चा होगा उसे प्रत्याशी को देना होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी यदि कोई प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।