{"_id":"5a035cea4f1c1b8e698ba1e6","slug":"141510169834-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद और चेयरमैन के लिए 187 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद और चेयरमैन के लिए 187 नामांकन
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को कड़ी चौकसी के बीच हुई। आठ निकाय के सभासद और चेयरमैन के 187 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अब तक 811 नाम निर्देशन पत्र लिए गए, जबकि कुल 291 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। बागपत पालिका से भाजपा, सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अमीनगर सराय से एक और अग्रवाल मंडी टटीरी से तीन उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे।
बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रणवीर चौहान अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। सपा उम्मीदवार बबली देवी के अलावा निर्दलीय मनोज वर्मा और संजय वर्मा ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। 50 सभासद के दावेदारों अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए श्याम सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा 12 सभासद के लिए फार्म दाखिल किए और चार फार्म लिए।
विज्ञापन
नगर पंचायत अमीनगर सराय के चेयरमैन पद के लिए डॉ. मांगेराम यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अख्तर ने फार्म खरीदा। सभासद पद के लिए दो फार्म जमा और नौ ने फार्म लिए। एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया।
नामांकन दाखिल नहीं कर सके वकील अहमद
बागपत। कांग्रेस के उम्मीदवार वकील अहमद भी नामांकन फार्म दाखिल करने के लिए तहसील पहुंचे। आरओ और एआरओ को फार्म जमा किया । दस्तावेज की जांच की तो उसमें पार्टी से मिलने वाला दावेदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिला। इस कारण उनका फार्म जमा नहीं हो सका। वकील अहमद अपने समर्थकों के साथ वापस लौट आए।
समर्थक पहुंचे तो एसडीएम ने जताई नाराजगी
बागपत। नामांकन स्थल पर अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी तहसील पहुंच गए। इस पर चुनाव अधिकारी एसडीएम विवेक कुमार यादव नाराज हो गए। पुलिस कर्मियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। ड्यूटी में लापरवाही सहन नहीं होगी। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर दी जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई नोकझोंक
बागपत। भाजपा प्रत्याशी रणवीर चौहान के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता नामांकन स्थल पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तहसील के गेट में घुसने नहीं दिया। इसे लेकर पुलिसकर्मी और उम्मीदवार के समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई।
प्रत्याशियों ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां
बागपत। नामांकन स्थल पर आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ी। नोटों की माला पहने प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। समर्थकों ने नारेबाजी की। प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन स्थल के पास ही वोट मांगे। दर्जनों कार्यकर्ता तहसील के पास ही खड़े रहे। प्रत्याशी के नजर आते ही उनके पक्ष में काफी देर तक नारेबाजी होती रही। एक निर्दलीय प्रत्याशी नोटों की माला पहनकर ही नामांकन पत्र जमा करने पहुंचा।
कांग्रेस ने जारी की सूची
बड़ौत। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की अनुमति पर वार्ड नंबर एक से माया, वार्ड नंबर दो से महबूबा बेगम, वार्ड नंबर तीन से उमर उर्फ लाला तोमर, वार्ड नंबर पांच से मोहम्मद शाहिद, वार्ड नंबर छह से मोहम्मद फारूख, वार्ड नंबर आठ से विनोद कुमार, वार्ड नंबर 10 से फिरोज, वार्ड नंबर 24 से सईद अहमद को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।
बड़ौत अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद के लिए 70 नामांकन
बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बड़ौत पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 फार्म लिए गए। बुधवार को सपा प्रत्याशी नूर मलिक ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं सभासद के लिए 219 फार्म लिए गए। छपरौली के अध्यक्ष पद के लिए 17 फार्म लिए गए। सपा प्रत्याशी नगेंद्र ने फार्म दाखिल किया है। 42 सभासदों के फार्म लिए। टीकरी में अध्यक्ष पद के नौ फार्म लिए , इनमें चार फार्म जमा हुए हैं। इस दौरान रणधीर सिंह, शीशपाल, सोमपाल राठी, अरविंद उर्फ बबलू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोघट में अध्यक्ष पद के नौ फार्म लिए गए। इस दौरान मंजू रानी और अंजू ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभासद पद के लिए कुल 32 फार्म लिए गए। 15 ने नामांकन पत्र दाखिल किया । कुछ प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र जमा करते समय समर्थकों की भीड़ आई तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।