फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गड्ढ़ों में फंस गई एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज

गड्ढ़ों में फंस गई एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज

Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
गड्ढ़ों में फंस गई एंबुलेंस, तड़पते रहे मरीज
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढे दर्दनाक साबित हो रहे हैं। हाईवे पर गड्ढे होने के कारण एंबुलेंस खराब हो गई। आसपास के लोगों ने धक्का लगाकर एंबुलेंस को निकालना। इस दौरान एंबुलेंस में मरीज तड़पते रहे। ग्रामीणों ने कहा मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। उधर, पूर्व सैनिक का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गौरीपुर मोड़ से मरीज को लेकर गुजर रही एंबुलेंस का पहिया गड्ढे में जा गिरा। इससे एंबुलेंस बंद हो गई। आसपास के लोगों ने इसे बामुश्किल गड्ढे से बाहर निकाला। मरीज को लेकर एंबुलेंस हॉस्पिटल जा रही थी। उधर, पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप का धरना गौरीपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कश्यप ने कहा वह निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना जारी रखेंगे। अमर उजाला के अभियान की प्रशंसा की। निवाड़ा के ग्रामीणों ने कहा जिला प्रशासन ने उन्हें 15 सितंबर तक का समय दिया है, निर्धारित तिथि में यदि हाईवे का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने कहा करेंगे आंदोलन
बागपत। खेकड़ा के पूर्व सैनिक ब्रहम सिंह धामा ने बताया उनके आवास पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। तय किया यदि 15 सितंबर तक गौरीपुर मोड़ पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो जिले के पूर्व सैनिक जनहित के मुद्दे पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने क्या कहा
सिसाना के अवधेश शर्मा ने कहा जनप्रतिनिधि अपना वायदा भूल गए हैं। लोगों को आंदोलन कर जन प्रतिनिधियों को जगाना होगा।
बड़ौत के अंकित कुमार ने कहा युवाओं को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा। सरकार इस तरह जागने वाली नहीं है।
कांग्रेस नेता हेमंत एडवोकेट ने कहा गड्ढामुक्त यूपी देने की बात कहने वाली सरकार अब वादा क्यों भूल गई।
बड़ौत के सौरव तोमर ने कहा जो जनप्रतिनिधि विकास नहीं करा सकते, उनसे इस्तीफा ले लिया जाना चाहिए।
बड़ौत के ही तरुण शर्मा ने कहा सरकार को चार जिलों की समस्या नहीं दिखती। जनसमस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed