{"_id":"652931ffa056e415d60bc9af","slug":"14-month-old-child-forcibly-fed-kuber-his-condition-deteriorated-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3269-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 14 माह के बच्चे को जबरन तंबाकू खिलाया, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 14 माह के बच्चे को जबरन तंबाकू खिलाया, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
-चौकी प्रभारी पर लगाया धमकाने का आरोप, न्याय की गुहार लगाई
-नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती, तहरीर दी
फोटो संख्या 5
बड़ौत। आजादनगर कालाेनी में एक युवक द्वारा 14 माह के बच्चे को जबरन तंबाकू खिलाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर चौकी प्रभारी ने पीड़ित को धमकाकर भाग दिया। फिलहाल बच्चे के मां-बाप ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आजादनगर कालोनी की रहने वाली शालू पत्नी आकाश ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका 14 माह का बच्चा घर के आंगन में चारपाई पर लेटा हुआ था, तभी कालोनी का एक युवक मकान में घुस गया और बच्चे को गोद में उठाकर उसे जबरन कुबेर खिला दिया। इससे बच्चा रोने लगा और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब शिकायत लेकर बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां पर तैनात दरोगा ने धमकाकर भगा दिया। फिलहाल पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बिनौली रोड पर तैनात दरोगा द्वारा पीड़ितों को धमकाने की भी जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई के लिए सीओ व एसपी को संस्तुति की जाएगी।