{"_id":"5c6c5bb2bdec224dce1672de","slug":"131550605234-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपेंद्र के सोना जीतने पर मिठाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपेंद्र के सोना जीतने पर मिठाई बांटी
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
यूएई में चल रहे पेरा वर्ल्ड कप में बिनौली के वीर शाहमल क्लब के शूटर दीपेंद्र सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सटीक निशाने लगाकर देश के लिए सोने का तमगा जीता। शूटर के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना पर क्लब में साथी शूटरों ने खुशी मनाई।
वीर शाहमल क्लब के प्रशिक्षक अमित श्योराण ने बताया कि यूएई के अल आइन सहर में 16 फरवरी से वर्ल्ड शूटिंग पेरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप चल रहा है। इसमें दस मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में दीपेंद्र सिंह ने मनीष नरवाल व राज सिंह के साथ मिलकर सटीक निशाने लगाकर सोने का तमगा जीता। दीपेंद्र के पदक जीतने पर क्लब पर साथी निशानेबाजों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान राजन राणा, अंश चौधरी, सहदेव, शेखर श्योराण, आदेश बालियान, सचिन शर्मा, नकुल शर्मा, हर्ष आदि मौजूद रहे।
ॲ