{"_id":"5c607f26bdec227389635785","slug":"131549827878-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर हकीकत राय बलिदान दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर हकीकत राय बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्राइड किड्स लर्निंग गार्डन स्कूल व कैंब्रिज पब्लिक स्कूल मेें वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देश व समाज में फैली बुराइयों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया गया।
प्राइड किडस लर्निंग गार्डन स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन नीलम तोमर ने शहीदों के चित्र पर दीप जलाकर किया। इसके बाद बसंत पंचमी उत्सव व वीर हकीकत राय बलिदान दिवस पर हवन किया। चेयरपर्सन नीलम तोमर नेे कहा कि वीर हकीकत राय ने प्राणों की रक्षा के लिए धर्म परिवर्तन के प्रस्ताव को ठुकराते हुए प्राणाोत्सर्ग किया। धर्म पर उनका बलिदान वीर युवाओं एवं बच्चों को प्रेरणा देता है। बच्चों ने हवन में आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से देश व समाज में फैले भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।
उधर कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव कुमार ने शिक्षकों व बच्चों के साथ हवन में आहुति दी। उन्होंने कहा कि बुद्धि, मीठी वाणी मां सरस्वती की देन है। हम मां सरस्वती की कृपा के बगैर अपनी उपस्थिति नहीं दिखा सकते। समाज मेें कोई भी उन्नति करता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र मेें क्यों न हो, गुण, ज्ञान, बुद्धि सबकी अधिष्ठात्री देवी है मां सरस्वती। इसमें सीमा शर्मा, राखी शर्मा, मीनू तोमर, गीता पंवार, मोनिका, अंजलि, सोमवती वर्मा, अंजली, शालू शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।