{"_id":"5c4a149ebdec22736a768b1f","slug":"131548358814-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों को मिलेगा सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर सहित छह पुलिस कर्मियों को मिलेगा सिल्वर मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने पर उप्र सरकार ने कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया है। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर डीएम व एसपी मेडल प्रदान करेंगे।
खेकड़ा थाना क्षेत्र में 2018 में नौ वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी की मौत के बाद खेकड़ा थानाध्यक्ष रहते ही इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने घटना का सही खुलासा किया। अब वे बागपत कोतवाली प्रभारी हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए उप्र सरकार ने उनका सिल्वर मेडल के लिए चयन किया है। इसके अलावा उप निरीक्षक विजय दत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी रनपाल, आरक्षी जहांगीर पंवार, देवेश कसाना, रंधावा को भी पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया गया। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सभी को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय मेडल देकर सम्मानित करेंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद से छह पुलिसकर्मियों का सिल्वर मेडल के लिए चयन हुआ है। यह पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है। दूसरे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।