फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईओ के खिलाफ खेकड़ा जुलूस, पुतला फूंका

ईओ के खिलाफ खेकड़ा जुलूस, पुतला फूंका

Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ईओ के खिलाफ खेकड़ा जुलूस,  पुतला फूंका
खेकड़ा (बागपत)। मानदेय की मांग को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिसर में कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करा दी। कसबे में जुलूस निकालकर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। तांगा स्टैंड पर ईओ का पुतला जलाया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

खेकड़ा में नगर पालिकाध्यक्ष संगीता धामा और ईओ निहारिका चौहान पक्ष के बीच 31 दिसंबर को विवाद हुआ । इसमें दोनो पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया। इस प्रकरण के बाद ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मी अपने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए । सोमवार को नाराज सफाई कर्मचारियों ने कस्बे में ईओ के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कूड़े से भरी ट्राली नगर पालिका परिसर में खड़ी कर दी और ईओ का पुतला बनाकर जुलूस निकाला। नारेबाजी कर पुतले को तांगा स्टैंड पर दहन किया। सफाई कर्मियों ने ईओ के स्थानांतरण की भी मांग की। बाद में ईओ ने किसी तरह कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर कूड़े की ट्रॉली को पालिका से बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ ईओ निहारिका चौहान का कहना है कि वेतन मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उनके अधीन सफाई कर्मियों का वेतन समय पर मिल रहा है। ठेकेदार के अधीन सफाई कर्मियों का वेतन में जो बाधा है, वो साहिबाबाद (गाजियाबाद) की कंपनी के ठेकेदार का मामला है। ईओ का कहना है कि नगरपालिका से वेतन लेने वाला जो भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा, उसकी सेवा समाप्ति की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा मिली, लेकिन बंदूक तानने वाला फरार
खेकड़ा। ईओ निहारिका चौहान का कहना है कि उन्हें सुरक्षा मिल गई, लेकिन उनके ऊपर बंदूक तानने वाला आरोपी फरार हैं। पालिका कार्यालय में कूडे़ से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करा दी गयी। इससे बड़ी धमकी और क्या हो सकती है। आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों के नाम पर कर रहे गुमराह
खेकड़ा। पालिकाध्यक्ष संगीता धामा पक्ष का कहना है कि कुछ लोग सभासदों के पुराने पत्र को गलत तरीके से वर्तमान प्रकरण से जोड़कर प्रचारित और प्रसारित कर रहे हैं। सभासदों के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मिलकर पत्र की हकीकत बताएंगे और जांच कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed